नवगछिया, नवगछिया में कोरोना मरीज मिलने के सिलसिला जारी है। शनिवार को अनुमंडल अस्पताल में जांच के क्रम में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि रंगरा पीएससी में एक संक्रमित मिला। अनुमंडल अस्पताल में जांच के क्रम में जमुनिया में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

वहीं भवानीपुर के एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि झंडापुर कदवा में जांच में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। नवगछिया रेलवे पुलिस का एक जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सैदपुर, डिमाहा, पछगछिया के अलावा मकन्दपुर में भी मरीज मिले हैं। वहीं रंगरा प्रखंड के मदरौनी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

गोपालपुर थाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का मामला धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। दूसरा मामला बाबू टोला कमलाकुण्ड फकरतकिया गांव का है। इससे पहले सिघया मकनपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधांशु कुमार ने बताया कि यहां पर कोरोना पॉजिटिव मिलने को लेकर वरीय पदाधिकारी को सूचना देकर कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *