नारायणपुर। एनएच 31 पर भगवान पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम हाईवा ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो लोग खगड़िया जिले के भोरकाठ निवासी संतोष कुमार व संजीव कुमार घायल हो गये।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
दोनों घायलों को भवानीपुर पुलिस गश्ती दल ने इलाज के नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के निर्देश पर पुलिस ने हाईवा को पकड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल के परिजन को सूचना दी गयी है। दोनों नारायणपुर के शाहपुर गांव से घर जा रहे थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
