खरीक: केयर इंडिया के सहयोग से खरीक पीएचसी में मंगलवार को निर्धारित समय-सीमा के अंदर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण सह सम्मान शिविर का आयोजन किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
जिसका उद्घाटन पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सिंह, अठगामा एपीएचसी प्रभारी डॉ. संत कुमार निराला, डाॅ. सुजीत कुमार, डाॅ. सत्यपाल एवं मैनेजर मधुकांत झा ने फीता काटकर किया। शिविर में लकी ड्रा के माध्यम से चयनित लाभार्थियों को बंपर एवं सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पीएचसी प्रभारी ने लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
