विक्रमशिला पुल पर सोमवार को अलसुबह से जाम लग गया। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद जाम दोपहर 12 बजे हटा। इसके बाद ही गाड़ियों का परिचालन दोनों ओर से सामान्य हो सका। दरअसल सुबह 5.30 बजे नवगछिया की ओर से जा रहे ट्रक ने पुल के पाया नंबर 112 के पास हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी। हाइवा में छाय लोड था। पुलिस के मुताबिक ओवरलोड छाय के कारण काफी परेशानी हुई।

सुबह किरान से हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका तार टूट गया। इसके बाद दो मजदूर रखकर आधे छाय को गंगा में गिराया गया। तब जाकर हाइवा को जाह्नवी चौक टीओपी के पास रखा गया, जहां उससे जुर्माना वसूला जायेगा। टीओपी प्रभारी विशेष कुमार की काफी मशक्कत के बाद वनवे चालू किया गया। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गयी थी। इसके बाद भी जाम से लोगों को दोपहर 12 बजे तक परेशान होना पड़ा। उधर जाम में फंसे यात्रियों ने बताया कि कहलगांव से कई थाने होकर ओवरलोड गाड़ियां गुजरती हैं, लेकिन परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। इस कारण पुल पर जाम की समस्या हो जाती है।

गैस सिलेंडर की गाड़ी भी हुई खराब

विक्रमशिला पुल से सोमवार को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक खराब हो गया है। हालांकि इससे जाम ज्यादा नहीं रहा। टीओपी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि ट्रक में ब्रेक की समस्या आ गयी थी। गाड़ी को थाना लाया गया है। जहां उससे 25 सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। उधर पुल पर ही आंध्रप्रदेश की एंबुलेंस में खराबी आ गयी थी। इसका नंबर एपी 36 टीबी 3406 था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *