नवगछिया आरपीएफ पोस्ट द्वारा रेलवे स्टेशन पर कोविड के प्रसार पर को रोकने के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर मेनाल कुमार के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया। इस में यात्रियों को जागरूक किया गया और लाउड हैलर द्वारा लगातार घोषणाओं के माध्यम से फेस मास्क पहनने और कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 329
उन्हें महामारी के प्रसार को रोकने के लिए टीकाकरण और कोविड परीक्षणों से गुजरने के लिए भी कहा गया था। यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और स्टेशन के प्रवेश द्वार पर राज्य सरकार की मेडिकल टीम द्वारा किए जा रहे एनिटजेन कोविड टेस्ट से गुजरने की भी जानकारी दी गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
