नवगछिया। नवगछिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बुधवार को खाता खुलवाने आए शाहू परबत्ता निवासी सिकंदर कुमार पिता अर्जुन कुमार एवं बैंक कर्मी कन्हैया कुमार राय के बीच तू-तू मैं-मैं के बाद सिकंदर कुमार ने बैंक कर्मी के गले पर चाकू रख दिया। इसके बाद बैंक कर्मियों ने उसको पकड़कर पिटाई कर दी और उसे पकड़ कर रखा।

बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा घटना की सूचना नवगछिया थानाध्यक्ष स्पेक्टर भारत भूषण को दिया गया ।इंस्पेक्टर के निर्देश पर दरोगा रामानी बैंक पहुंचे और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर अनुमंडल अस्पताल उसका इलाज करवाया। बताया जाता है कि सिकंदर कुमार बैंक में खाता खुलवाने आया था ।

बैंक कर्मी द्वारा जब उसके विषय में विस्तृत जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि उसने भागलपुर के एक बैंक में खाता खुलवाया था और वहां पर साइबर क्राइम के किसी मामले में आरोपी था इस कारण उसका खाता बंद कर दिया गया था। बैंक कर्मी ने खाता खोलने से इनकार किया तो वह जाने लगा लेकिन बैंक कर्मियों ने उसे बैठने के लिए कहा तो उसने गुस्से से चाकू निकालकर उसके गले पर चढ़ा दिया युवक को हिरासत में ले लिया गया है थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे जेल भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *