नवगछिया : तेतरी में रविवार को पंचायत भवन से उत्तर दिशा में नवगछिया के अंचलाधिकारी विश्वास आनंद द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने का गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने विरोध किया है। विधायक ने कहा कि नवगछिया के सीओ सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। उन्हें मामले की जानकारी भी नहीं थी। अल्पसंख्यक समाज के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे थे।

विधायक ने कहा कि दस लोगों का घर तोड़ दिया गया, मदरसा तोड़ दिया गया एक आदमी के घर मे रोगी था, चंद दिनों की मोहलत मांग रहा था, लेकिन उनके पक्के का मकान भी तोड़ दिया। लोगों ने कहा कि पोखर वाली जमीन ले लीजिए और हम लोगों को रहने दीजिए, इस जमीन के सिवा उन लोगों के पास कहीं जमीन नहीं है। वे लोग कहां रहेंगे लेकिन उनकी बातों को नहीं सुना गया।

खिरनय नदी का भी किया जिक्र

विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि पांच वर्ष से वे परेशान हैं खिरनय नदी में कई लोगों ने 25 फीट, 30 फीट अंदर घुस कर सरकारी जमीन पर पक्का घर बना लिया है। उन्होंने अतिक्रमण के मामले को उठाया, जिसके कारण डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से उनका विवाद हुआ था। डिप्टी सीएम ने आकर वहां पर काम रुकवाने का काम किया और तत्कालीन एसडीओ का ट्रांसफर करवा दिया।

विधायक ने कहा कि तुरंत लोगों के घर को खड़ा किया जाय। हमको विरोध में समझे या सपोर्ट में, हम गरीब गुरबा के लिए लड़ते हैं। उनके लिए सरकार के विरोध में बोलना पड़ा तो बोलेंगे। मौके पर तेतरी के पूर्व मुखिया प्रेमलाल दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी थी। दूसरी तरफ मामले पर अंचलाधिकारी से पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनका दोनों अधिकृत नंबर स्विच आफ आ रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *