नवगछिया | बीकानेर से गुवाहाटी जाने वाली 15633 बीकानेर एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी के मैनगुड़ी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नवगछिया स्टेशन भी अलर्ट मोड में है।
Total Downloads: 330
नवगछिया स्टेशन अधीक्षक सहित रेलकर्मी किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार हैं। बरौनी कटिहार रेलखंड के बीच नवगछिया एक महत्वपूर्ण स्टेशन है जहां पर कई मेल एक्सप्रेस ट्रेन जो गुवाहाटी डिब्रूगढ़ से चलकर दिल्ली व अन्य जगहों पर जाती है।
ट्रेन के बदलाव के लिए नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्रशासक ने बताया कि देर शाम तक किसी भी ट्रेन का रूट बदलने के लिए कोई सूचना नहीं आयी है न ही कोई ट्रेन विलंब से चल रही है। मालूम हो कि नवगछिया रेलवे स्टेशन पर बीकानेर एक्सप्रेस 2 घंटे विलंब से गुरुवार को पहुंची थी।

