इंडियन रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए सुनहरा मौका है क्योंकि इन पदों के लिए कम पढ़े लिखे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने गेटमैन के पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी हैं. अभ्यर्थी का चयन उनकी सैन्य सेवा की अवधि के आधार पर होगा. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

अधिसूचना (Notification) के अनुसार रेलवे द्वारा लखनऊ मंडल और इज्जतनगर मंडल में गेटमैन (Gatemen) के पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए शैक्षिक योग्यता 10 वीं रखी गई है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. इस भर्ती अभियान के तहत संविधा के आधार पर नौकरी दी जाएगी. कार्य संतोषजनक न मिलने पर संविधा की अवधि समाप्त कर दी जाएगी.

इतने पदों पर होगी भर्ती

अधिसूचना के अनुसार नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में गेटमैन के पद पर कुल 323 भर्तियां होनी है. इन पद को भरने वाले अभ्यर्थियों को लखनऊ और इज्जतनगर मण्डल में नियुक्ति मिलेगी. लखनऊ मण्डल में 188 पद व इज्जतनगर मण्डल 135 पदों पर भर्ती होगी.

ये होगा वेतन

अधिसूचना के अनुसार संविदा के आधार पर गेटमैन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को 25,000 रुपये का वेतनमान दिया जाएगा.

आयु सीमा

अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थी एक जुलाई 2022 तक 65 वर्ष से अधिक उम्र का नहीं होना चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता

10 वीं पास या समकक्ष उम्मीदवार ही इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *