नवगछिया | गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमाहा गांव में जमीन विवाद को लेकर के ब्रजनंदन चौधरी के घर पर गांव के ही हरीश चौधरी एवं उनके अन्य सहयोगियों द्वारा गोलीबारी करने के मामले में गोपालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बृजनंदन चौधरी द्वारा सूचना दी गई कि घर बनाने के दौरान गांव के हरीश चौधरी व उनके साथी के द्वारा घर पर गोलीबारी किया है। इसके बाद वे दल बल के साथ वहां पर पहुंचे।
मौके से पिस्टल से फायर किया हुआ खोखा, 3 जिंदा गोली एक एवं गोली से छेद किया हुआ एक स्टील का प्लेट बरामद किया है। बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। मामला दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
