बिहपुर | बिहपुर प्रखंड के झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर पांच अरसंडी गांव में चोरों ने रविवार की रात चार घरों चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर गांव के लोग अन्य घरों में चोरी होने के सशंकित व भयभीत है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
पंचायत के मुखिया उमेश यादव ने घटना की जानकारी बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी। इधर बताया गया कि चोरों ने महेंद्र मंडल, गुलशन यादव, संजय यादव, बलराम यादव व अखिलेश मंडल के घराें में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इन घरों से चोरों ने जेवर, सात हजार नकद व चार मोबाइल फोन की चोरी की है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
