नवगछिया। पटना में उपद्रवी छात्रों द्वारा रेलवे में तोड़फोड़ किए जाने के कारण हाजीपुर जोन में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं इस जोन के मुजफ्फरपुर में छात्रों द्वारा मालगाड़ी को कुछ समय के लिए रोका गया था और हो हल्ला किया गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 337
इसके बाद रेलवे पुलिस द्वारा छात्रों को समझा-बुझाकर ट्रेन को खुलवाया गया। नवगछिया स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इस रूट की सभी गाड़ियां समय पर चल रही हैं। कोई भी ट्रेन हंगामे के कारण बाधित नहीं हुई है। सभी अप और डाउन गाड़ियां समय पर आ-जा रही हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
