जिले के चौथम सीओ भरत भूषण सिंह और थानेदार मुरारी कुमार ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज को दलबल के साथ उखाड़ के फेंक दिया। मौके पर मौजूद चौथम के नवटोलिया के ग्रामीणों ने सीओ और थानेदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। यह घटना ध्वजारोहण के चंद मिनटों बाद की है।

दोनों से जब दैनिक भास्कर ने इस घटना की जानकारी ली तो दोनों अधिकारी ने विवादित भूमि होने का हवाला देते हुए अपनी गलतियों को मानने से इनकार कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित किया गया है।

सीओ ने झंडा गिराने की बात को नकारा

चौथम थानाध्यक्ष ने कहा कि चौथम के नवटोलिया में विवादित जमीन थी। उसी में एक पक्ष आया था झंडा फहराने, जिसको उखाड़ दिए। राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने के सवाल पर थानाध्यक्ष ने कहा कि किसने हटाया। वीडियो जो वायरल किया उससे पूछिये। वहीं, चौथम सीओ ने कहा कि ठाकुरबाड़ी की जमीन है। कुछ लोग मिलकर उसे जोत बाग कर दिए। जमीन लीज पर दिया गया है। 2 पक्षों का विवाद है। जांच में जमीन ठाकुरबाड़ी की निकली। कल रात भी दो पक्ष उलझे थे। उनको समझा दिया गया।

आज सूचना मिली कि वहां एक पक्ष झंडा फहरा रहा है, जहां जमीन को कलर किया गया और झंडा लगाया गया। मौके पर मैं और थानाध्यक्ष पहुंचे। जहां झंडा उखाड़ दिया गया। सभी को कल समाधान के लिए बुलाया गया है। वहीं, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर उन्होंने कहा कि विवादित जमीन है। जहां दोनों पक्ष की सहमति होनी चाहिए थी। झंडा को गिराया नहीं गया।

सासंद बोले- दोनों अधिकारी पर FIR करने का SP को कहा

खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केसर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि उन्होंने इस मामले में एसपी को फोन कर दोनों अधिकारी पर एफआईआर करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री से बात कर ऐसे अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। मामले में LJP (रामविलास) के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि यह बहुत बड़ा अपमान देश का है। उन्होंने कहा कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं होगी तो पूरे प्रदेश में LJP ईट से ईंट बजा देगी।

SP बोले- घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी

एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि चौथम की घटना अत्यंत दुःखद और अशोभनीय है। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त टीम घटना की जांच करेगी। दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *