बिहपुर। लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर चार के वार्ड सदस्य कुमार निशांत ने मुखिया प्रतिनिधि द्वारा पीएम आवास योजना के लाभुकों से जबरन उगाही करने एवं मना करने पर हथियारबंद होकर जानलेवा हमला करने को लेकर बिहपुर थाने में केस दर्ज कराने को आवेदन दिया है।

जिसमें मुखिया पति राजेश मंडल (जमालदीपुर), गौरीपुर मंडल टोला के कुंदन कुमार, ललन कुमार उर्फ कुणाल, नीलेश मंडल, बादल कुमार, सुमन कुमार एवं जमालदीपुर के विकास कुमार उर्फ पैरू मंडल को नामजद किया है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *