बिहपुर। शुक्रवार को प्रखंड के मधुसूदन सर्वोदय इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में 1 से 5 कक्षा तक के 27 सीटों के लिये डीपीओ स्थापना मणिकांत गुप्ता एवं बीईओ गोपालपुर विजय कुमार की देखरेख में शिक्षकों का नियोजन संपन्न हो गया। 27 सीटों के लिये मात्र 7 शिक्षक ही मिल पाये। 20 सीट खाली रह गई।
Total Downloads: 101
जानकरी के अनुसार समान्य शिक्षक के पद धरमपुर रत्ती पंचायत में 6 सीट, बभनगामा में 2, झंडापुर पूरब में 3, मड़वा पश्चिम में 3 एवं बिहपुर -जमालपुर में 1 शिक्षक का पद खाली था। धरमपुर रत्ती पंचायत में 3, मड़वा पश्चिम में 1 एवं बिहपुर जमालपुर में 1 पद पर ही शिक्षकों का नियोजन हो सका।
वहीं उर्दू के लिये बिहपुर मध्य में 5, बिहपुर -जमालपुर में 3 एवं बभनगामा में 4 पद खाली थे। जिस पर बिहपुर मध्य में 1 एवं बिहपुर जमालपुर में 1 शिक्षक का नियोजन हुआ और शेष पद खाली रह गये। नियोजन के मौके पर बीडीओ सतीश कुमार एवं सहायक राजीव रंजन भी मौजूद थे।

