भागलपुर में शनिवार देर शाम को इशाकचक पुलिस ने लीची बगान में छापेमारी कर 15 पैकेट ब्राउन शुगर के साथ 5 पैडलर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बागबाड़ी निवासी अविनाश कुमार, राकेश रंजन, इशाकचक बुढ़िया काली स्थान निवासी राहुल कुमार राय, पासी टोला निवासी राजेश कुमार और कोईली खूटाहा निवासी संदीप कुमार शामिल हैं।

सभी गिरफ्तार तस्कर लीची बगान इलाके में जमा होकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर इनको रंगे हांथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पुलिस कर्मी का पुत्र भी शामिल है।

आरोपी राकेश की मां पुलिस जीप के नीचे सो गई, चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मामले की जानकारी मिलने पर आरोपियों के परिजन थाना पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। आरोपी राकेश रंजन की मां पुलिस जीप के आगे सो गई। इस दौरान वहां का माहौल हंगामेदार रहा। पुलिस बार-बार उनको हटाने का प्रयास कर रही थी। पर वह बार-बार जमीन पर लेट जाती। आरोपियों को कोर्ट ले जाने में रूकावट पैदा की।

पुलिस को दिखानी पडी सख्ती

इस हाई वोल्टेज ड्रामा से तंग आकर पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी के परिजनों की नहीं चली। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को फंसाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *