बेगूसराय में पकड़ुआ विवाह का एक और मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में ग्रामीणों ने जबरदस्ती दोनों की शादी कराया दी। मामला बेगूसराय के रचियाही सीतारामपुर गांव का है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

चकिया ओपी क्षेत्र के बरियाही चानन बिंद टोला के बबलू यादव का पुत्र आदित्य कुमार अपने प्रेमिका मीना कुमारी से मिलने शनिवार दोपहर रचियाही दियारा गया हुआ था। दोनों जैसे ही सरसों के खेत में मिलने पहुंचे इसकी भनक वहां के कुछ ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।

पहले तो प्रेमी की जमकर पिटाई की गई फिर उसे बंधक बना लिया। जब धीरे-धीरे पूरा मामला गांव में फैलने लगा तो घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद घटना की सूचना लड़के के परिवार वालों को दी गई। फिर सामाजिक हस्तक्षेप से रचियाही दुर्गा मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई। शादी होने के बाद दुल्हा एवं दुल्हन को लोगों द्वारा आशीर्वाद भी दिया गया। साथ ही प्रेमी को सख्त हिदायत दी गई कि अगर लड़की को कोई भी परेशानी हुई तो पूरी जवाबदेही उसकी ही होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *