बिहपुर। सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक की गयी। अध्यक्षता व संचालन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया। बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिमा स्थापित नहीं होगी। चूंकि सरस्वती मां की प्रतिमा स्थापित नहीं होगी तो लाइसेंस भी नहीं दिया जायेगा। पूजा में डीजे नहीं बजेगा एवं एक जगह लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं होगी। पूजा के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। बैठक में इरफान आलम, पंसस नूनूबाबू चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, मुखिया मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद सलाउद्दीन, मनोज लाल, सरपंच सुल्तान किंग, प्रमोद सिंह आदि समेत कई मौजूद थे।

पांच लीटर देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

झंडापुर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर औलियाबाद बहियार से पांच लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को दबोच लिया। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक झंडापुर का कैलू कुंवर है। जिसे रविवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कसेरा टोला से 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

बिहपुर पुलिस ने शनिवार की रात कसेरा टोला में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 15 बोतल अग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान एक तस्कर को भी दबोच लिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर चंदन कुमार है। जिसके घर से 15 बोतल शराब बरामद हुई है। पुलिस की इस कर्रवाई से तस्करों में हड़कंप है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *