नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह बदमाशों ने ईकार्ट कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय विभास रजक से डुमरिया गांव के समीप सामान सहित नगद व मोबाइल लूट लिया था। गोपालपुर पुलिस ने लूटे मोबाइल व सामान को लेकर इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के भीम दास टोला निवासी रोहित मंडल को 30 हजार रुपये एवं लूटे मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
गोपालपुर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि लूट में उपयोग में लायी गयी बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। आरोपी से सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी घटना की पूरी जानकारी ली है
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
