नवगछिया। अपने बड़बोलेपन के कारण हमेशा सूर्खियों में रहने वाले गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से अपने बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी द्वारा एमएलसी सीट मांगे जाने पर कहा कि उनको मंत्री पद दे दिया गया है और क्या चाहिए। मुकेश सहनी को हर समय चाहिए बड़ी पिछु झोर।
Total Downloads: 101
विधायक ने कहा कि मुकेश सहनी भागकर कहां जाएगा। उसको जो सम्मान मिल रहा है इतना सम्मान और कहीं नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लिए आर्थिक पैकेज की मांग कर रहे हैं जो जायज है। उन्होंने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देने से मना करते हुए कहा कि हम बजट पर प्रतिक्रिया देने के लायक नहीं हैं। यह बड़े लोगों की बात है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो शराबबंदी की है वह बिल्कुल सही है लेकिन लोग नकली शराब बनाकर पी रहे हैं तो मरबें करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री क्या करेंगे।
उन्होंने कहा कि जबतक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदा हैं तबतक शराबबंदी लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि लोग चोरी छिपे शराब बनाते है जिसका विरोध होना चाहिए। विधायक ने कहा कि नवगछिया पुलिस शराबबंदी लागू कराने में जोरशोर से लगी है। रोज शराब बरामद और शराब माफियाओं की गिरफ्तारी हो रही है।

