नवगछिया। गोपालपुर में पीडब्ल्यूडी सड़क पर तीनटंगा करारी से नवगछिया जा रहे ऑटो ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इलाज के लिए युवक को सीएचसी गोपालपुर पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार व उनके सहयोगियों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
Total Downloads: 101
भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में गोसाईं गांव के निकट युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान सैदपुर पंचायत के गोढ़ियारी निवासी सत्यजीत कुमार पिता कैलाश सिंह के रूप में हुई।मामले की जानकारी मिलते ही गोपालपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश काफी था। देर शाम खबर लिखे जाने तक परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने शव को पुलिस को नहीं देकर अपने घर में लेकर चले गये। इसके बाद मुआवजे की मांग लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
मौके पर पहुंचे गोपालपुर पुलिस के पीएसआई बसंत कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य विभाष कुमार भारती, पूर्व पंचायत समिति सदस्य छोटेलाल सिंह आदि लोगों ने समझा बुझाकर जाम हटवाया। घटना के बाद मृतक की मां श्यामा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह आशा के रूप में कार्य करती हैं।

