पटना में गुरुवार की शाम सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक इमारत की पांचवीं मंजिल से दो लड़कियों को नीचे फेंक दिया गया। एक लड़की की मौत हो गई और दूसरी घायल है। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई है। पुलिस लोगों को शांत करने में लगी है।

बताया जाता है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास शिव शक्ति नगर में 5 मंजिला मकान के छत पर कुछ बदमाश छिपे हुए थे। इसी दौरान कपड़ा फैलाने गई दो बच्चियों को बदमाशों ने छत से नीचे फेंक दिया। एक बच्ची की मौके पर हुई मौत हो गई जबकि दूसरी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। अचानक दो लड़कियों के नीचे गिरने के बाद कुछ देर तक तो लोग समझ ही नहीं पाए आखिर हुआ क्या। इसी बीच जख्मी लड़की चीखने-चिल्लाने लगी। स्वजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों बच्चियों की पहचान फल विक्रेता नंदलाल गुप्ता की बेटी 10 वर्षीय शालू और 12 वर्षीय सलोनी के रूप में हुई है। वारदात की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई और बवाल शुरू हो गया। लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी शुरू कर दी है।

वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव किया। पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष सनोबर खान और दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। मौके से पकड़े गए युवक का नाम विवेक कुमार है। पुलिस ने बताया कि दरभंगा निवासी विवेक कुमार 2012 से ही नंदलाल के मकान स्थित लाज में रह कर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि नीतीश कुमार नाम के एक व्यक्ति के कहने पर उसने दोनों लड़कियों को छत से फेंका है।

इस घटना के बाद से संदलपुर में तनाव की स्थिति बनी है। लोग आक्रोशित हैं। लोगों की पिटाई से आरोपित युवक विवेक कुमार भी जख्मी हुआ है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी रही। घटनास्थल पर डीएसपी, एसडीओ समेत कई अधिकारी पहुंचे। इनका कहना है कि आरोपित विवेक ने लाज मालिक की दो बेटियों को छत से क्यों फेंका? इसका सही जवाब अभी नहीं मिल सका है। हंगामा शांत होने के बाद पुलिस गहन जांच करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *