भागलपुर : इंटर स्तरीय उर्दू बालिका विद्यालय असानंदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने पुत्री को जन्म दिया।

सदर एसडीओ धनंजय कुमार की पहल पर परीक्षार्थी को समय से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां भर्ती होने के पांच मिनट के अंदर महिला ने बेटी को जन्म दिया। महिला घोघा के कर्मचारी टोला की रहने वाली रूपा कुमारी है और नाथनगर में मायके है। रूपा और उसकी बेटी दोनों स्वस्थ है। एसडीओ ने बताया कि महिला जब परीक्षा कक्ष में एग्जाम दे रही थी, तभी उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी।

उसने तत्क्षण केंद्राधीक्षक अम्बिका प्रसाद सिंह को इसकी जानकारी दी और उन्होंने डीईओ संजय कुमार को दी। डीईओ की सूचना पर सिविल सर्जन को सदर अस्पताल में प्रसव का इंतजाम करने को कहा और स्वयं वाहन लेकर सेंटर पहुंचे। सेंटर पर उपलब्ध गाड़ी से महिला को सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। अस्पताल आने में यदि देरी होती तो काफी दिक्कत हो जाती।

रूपा की मां केन्द्र के गेट के पास ही खड़ी थी। पीड़ा होने पर उन्हें अंदर बुलाया गया और बाद में एंबुलेंस से बेटी के साथ सदर अस्पताल गईं। रूपा ने कुछ देर तक परीक्षा दी, जिसकी उत्तरपुस्तिका जमा कर ली गई। रूपा के पति मुकेश ने कहा कि वह काफी खुश हैं। परीक्षा केन्द्र पर जलेबी बांटी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *