2020 3image 09 58 121255213wer jpg 802020 3image 09 58 121255213wer jpg 80

खगड़िया। जिले के मानसी थानान्तर्गत एनएच 31 स्थित चुकती गांव के समीप बदमाशों ने ड्राइवर गोली मारकर चावल लदा ट्रक लूट लिया। घटना रविवार की देर रात की बतायी जा रही है। घटना में घायल ट्रक ड्राइवर जिले के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत कोठिया गांव निवासी संतोष कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के खगड़िया रेलवे रैक प्वाइंट से गोगरी एफसीआई गोदाम जा रहा था।

चुकती पंप पर तेल लेने के बाद जैसे ही गोगरी के लिए निकला तीन की संख्या में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने रेल ओवरब्रिज से पहले एनएच 31 पर ट्रक रोक कर ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया। तीन में से एक बदमाश ट्रक लेकर भाग गया। वही दो बदमाश उसे निकट के मक्के की खेत में ले जाकर उसका हाथ बांध दिया। मारपीट कर मोबाइल और दो हजार नक़दी छीन लिया। ड्राइवर संतोष कुमार ने बताया कि इसके बाद उसका हाथ खोलकर भागने की बात कहकर गोली चला दी। गोली उसके पेट को जख्मी कर दिया।

रास्ता नहीं मिलने व जान मारने की भय से वह रातभर मक्के ही खेत में रहा। सुबह खेत गए लोगों से पूछकर वह मानसी पीएचसी पहुंचा। जहां उसका इलाज किया गया। वही से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। ट्रक मथुरापुर गांव के जदयू नेता अशोक कुमार सिंह की बतायी जा रही है। इधर थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द घटना में संलिप्त बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *