1644228581 jpg 80 1644228581 jpg 80

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर घाट किनारे युवक का शव मिली है। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया हो। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान नहीं हो पाई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी मदद ली जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 10 बजे घाट किनारे एक युवक की लाश मिली है। प्रतीत होता है कि अपराधियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। उसकी उम्र 20 से 22 वर्ष के आसपास प्रतीत होती है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *