खरीक| चोरहर गांव में शनिवार की रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने पूजा स्थल पर जमकर उत्पात मचाया। इसे लेकर ग्रामीणों ने खरीक थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि रात में सरस्वती पूजा स्थल पर भजन कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही निकेश गोस्वामी शराब के नशे में धुत होकर आया और कहा कि पूजा बंद करो।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
विरोध करने पर उसने माइक, ढोल समेत अन्य सामान में तोड़फोड़ की। आवेदन में वार्ड सदस्य रीशा देवी, पंच जयकांत मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
