pawanprabhatkhabar2020 11ea56bdc0 f6c3 47a1 a61a a56836f6f384pawan yadav kahalgaon.jpeg 85

नवगछिया | सोमवार को कहलगांव विधानसभा के विधायक पवन यादव ने नवगछिया में बिहार भाजपा द्वारा बजट सत्र में कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उससे पूर्व मौके पर मौजूद सभी लोगों ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वही केंद्रीय बजट 2022 में बिहार के लिए खास योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सरकार बजट में 60 लाख नौकरी देगी। वहीं कई जिलों की तर्ज पर आकांक्षी प्रखंड के भी प्रावधान किए गए हैं जिसमें 13 आकांक्षी जिले है।

विधायक ने कहा कि किसान के लिए ऑर्गेनिक खेती का सरकार द्वारा प्रोत्साहन मिलना बिहार के किसानों के लिए बड़ी लाभकारी रहेगी। बिहार में गंगा किनारे खेती पर बड़ी तादाद में किसान निर्भर है। बिहार में गंगा नदी करीब 500 किलोमीटर लंबी भर्ती है।

लिहाजा जैविक खेती होने से गंगा जल की गुणवत्ता पर भी असर आएगा। वहीं पूर्व मध्य रेल के 10 स्टेशनों को विकसित करने की योजना पर भी मुहर लगाने की बात कही। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *