नवगछिया | भागलपुर सिविल सर्जन उमेश शर्मा ने सोमवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आउटडोर, प्रसव कक्ष, इमरजेंसी कक्ष का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर कर्मियों को फटकार भी लगाई।

सिविल सर्जन ने बताया कि जो डॉक्टर लगातार अनुपस्थित हो रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में नियुक्त आंख के डॉक्टर जो कई दिनों से नहीं आने की शिकायत मिल रही है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सिविल सर्जन ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा। धीरे-धीरे सुधार किया जा रहा है। उन्होंने डॉक्टरों को कहा कि आने वाले मरीजों का यहां समुचित उपचार हो। साथ पैथोलॉजी के माध्यम से भी उनकी जांच करवाना सुनिश्चित की जाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *