whatsapp image 2022 02 08 at 53535 pm 1644323163.jpeg 80whatsapp image 2022 02 08 at 53535 pm 1644323163.jpeg 80

खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पास एनएच 31 पर दो बाइक की भिड़ंत में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इनमे एक की हालात नाजुक बनी हुई है। घटना मंगलवार शाम करीब 4।30 की बताई जा रही है। घायलों की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्किपुर निवासी मुकेश यादव और बेलदौर थाना क्षेत्र के पिरनगरा निवासी अशोक शर्मा और उनके पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है।

इनमें अशोक शर्मा को गंभीर चोट लगी है। जबकि दोनों अन्य घायल थोड़े गंभीर बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुफसिल जेपी यादव ने बताया कि दो बाइक की भिड़ंत में 3 लोग जख्मी हुए हैं। जिनको इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

पुत्र को परीक्षा दिला घर लौट रहे थे मुकेश यादव

इस बावत सदर अस्पताल में इलाजरत अपने पिता मुश्किपुर निवासी मुकेश यादव के साथ मौजूद सूर्यम कुमार ने बताया कि वह इण्टर परीक्षा देने के बाद अपने पिता के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक जैसे ही एनएच 31 स्थित मुफसिल थाना के पास पहुंची, वहां विपरीत दिशा की ओर से आ रहे दूसरे बाइक से टकरा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *