img 20220209 wa0003 1 jpg 80img 20220209 wa0003 1 jpg 80

नवगछिया। गोपालपुर पुलिस ने कालिंदीनगर की वीणा देवी पति चन्द्रशेखर सिंह को पिस्टल लहराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि सोमवार को मृत्युंजय सिंह की बकरी चन्द्रशेखर सिंह के घर में घुस गई थी। जिससे नाराज होकर वीणा देवी ने मारपीट करने के दौरान पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगी।

इस मामले में मृत्यंजय सिंह के आवेदन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गोपालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीणा देवी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वीणा देवी से पूछताछ की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *