नारायणपुर। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को मधुरापुर बाजार में जाम को लेकर नवगछिया एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल के नेतृत्व में व्यवसायी, प्रतिनिधि, टेम्पो, टोटो व ठेला चालक के साथ बैठक हुई। जिसमें सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक टेम्पो, टोटो व ठेला को घुसने पर पाबंदी लगा दी गयी है।
Total Downloads: 101
सीओ अजय सरकार व बीडीओ हरिमोहन कुमार को निर्देश दिया गया कि नारायणपुर पूर्वी केबिन से बीरबन्ना चौक, मधुरापुर सब्जी बाजार से नारायणपुर चौक, मछली हटिया से केला बाजार, मनाली रोड, ग्रामीण बैंक रोड व मनाली रोड से अयुब अली घर तक सड़क पर दुकान से बाहर सामान व सड़क की जमीन अतिक्रमणमुक्त के लिए माइकिंग करायी जाये।
नहीं मानने वालों पर सख्त कार्रवाई करे। निजी वाहन को नोइंट्री पर रोक नहीं है लेकिन अनावश्यक सड़क पर वाहन खड़ा करनेवाले वाहन चालक व मालिक पर कार्रवाई होगी। रात आठ बजे के बाद ही बड़े वाहनों से लोडिंग व अनलोडिंग होगा। मौके पर प्रमुख, मुखिया, उपप्रमुख, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

