नवगछिया। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नए पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में एसपी ने बताया कि किसानों की फसल घर तक पहुंचे। इसके लिए घुड़सवार दल बुलाया गया है। एसपी ने बताया कि जमीन विवाद एवं किसानों के बीच आ रही समस्या को लेकर जिसका कागज उसकी फसल के तहत किसानों की फसल कटवायी जाएगी।
Total Downloads: 329
उन्होंने कहा कि हमने खुद कोसी एवं गंगा दियारा इलाका में कांबिंग ऑपरेशन चलाया है। इसलिए दियारा में अपराधियों का इस बार नहीं चलेगा। जिसका खेत होगा, उसी की फसल होगी। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए घुड़सवार दस्ता भी इस बार रहेगा। एसपी ने बताया कि थाना स्तर पर मामले का उद्भेदन भी हुआ है। अवैध शराब एवं हथियार भी बरामद किये गये हैं। जेल से बाहर बेल पर आए अपराधियों के सत्यापन को लेकर के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं।
एसपी ने बताया कि लूट, हत्या एवं डकैती जैसे मामलों को लेकर हमने समीक्षा की है। अपराध गोष्ठी के मौके पर एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय, नवगछिया नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण, थानाध्यक्ष महताब खान, मनी पासवान, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।

