sarpanchभागलपुर : जमीन विवाद सुलझाने गई सरपंच पर बरसीं लाठियां.. लात-घूंसे, लाठी-डंडे

भागलपुर जिले के गनौरा बादरपुर पासिटोला में लोगों ने महिला सरपंच को पीटा। दरअसल, सरपंच ​मीरा देवी जमीन विवाद के एक मामले को सुलझाने के लिए पंचायत में गईं थीं। इस दौरान लात-घूंसे, लाठी-डंडे और ईंटें बरसाईं गईं। इसमें सरपंच मीरा देवी समेत 5 लोग घायल हो गए। मामला बुधवार की मधुसूदन पुर ओपी क्षेत्र का है।

सरपंच मीरा देवी के पुत्र राजीव कुमार ने बताया कि पप्पू चौधरी, विजय राम और ओपी राम में घर के पास ही एक जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान विजय राम, ओपी राम, महेंद्र राम के पुत्र सुनिल राम, नरेश राम और सूरज कुमार ने पप्पू चौधरी के पुत्र शेखर चौधरी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया है। राजीव कुमार ने कहा कि इस पिटाई में शेखर का हाथ भी टूट गया है। मेरी मां को भी चोट आई है।

पंचायत में सरपंच पर किया हमला, नाती भी घायल

सरपंच मीरा देवी विवाद शांत कराने गईं थी। इस दौरान दबंगों ने सरपंच पा हमला ​कर दिया। इसमें मीरा देवी को मामूली चोटें आईं हैं, जबकि सरपंच को दबंगों के चंगुल से छुड़ाने आए उनके नाती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सरपंच के पुत्र राजीव की मानें तो दबंगों के इस हमले पांच लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने कहा- ऐसी कोई घटना नहीं हुई

राजीव ने आरोप लगाया है कि गोपाल राम, दिलीप राम, पवन सिंह, गोपाल सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, धनंजय राम, जितेंद्र राम समेत अन्य कई लोगों ने पिटाई की। इस संबंध में मधुसूदन पुर ओपी प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस भेजा गया था, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

घंटों चले लाठी-डंडे, लेकिन समय पर नहीं आई पुलिस

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी- डंडे चलते रहे। पुलिस को सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची। सरपंच मीरा देवी खुद गई विवाद को निपटारा करने तो दबंगों ने सरपंच पर ही हमला कर दिया। घटना के घंटों बाद मधुसूदन पुर थाना पुलिस पहुंची। तब तक कई लोग जख्मी हो गए थे। इधर,थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि कुछ हुआ ही नहीं था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *