बिहपुर । प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत के औलियाबाद निवासी महिला चंपा देवी की जान मारने की नीयत से गला रेत कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। चंपा देवी ने इसका लिखित आवेदन थाने में दिया था। इसमें दो नकाबपोश अज्ञात बदमाशों को नामजद आरोपी बनाया गया हैं। महिला चंपा देवी ने बताया की तीन फरवरी की रात्रि करीब 9:30 बजे मैं अपने घर के आंगन में खड़ी बगल में हो रही शादी समारोह को देख रही थी। इतने में पीछे से दो नकाबपोश बदमाश आए और मेरा मुंह दबा कर शौचालय की ओर खींच कर ले गए और मुझे धमकी दिया तुम्हे जान से मार देंगे ।
Total Downloads: 102
उसके बाद धारदार दविया से दो जगह काट दिया। मैं बेहोश होकर गिर गई। बाद में मेरे परिवार के मनोज कुमार जब शौचालय गया तो मुझे गिरा हुआ देखा। उसके बाद अन्य सदस्यों को बुला कर लाया और मुझे इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज को मायागंज भेज दिया। मैं मनसिक रूप से परेशान एवं भयभीत हूं। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही इस घटना में शामिल दोनों नकाबपोश की पहचान कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा ।
औलियाबाद से डकैती एवं हत्या के नामजद वारंटी गिरफ्तार
बिहपुर । झंडापुर ओपी पुलिस ने रविवार की रात प्रखंड के औलियाबाद में छापेमारी कर हत्या एवं डकैती के नामजद वारंटी को दबोच लिया । झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी सुनील चौधरी उर्फ सुनील राय है। जिसे सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

