नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर लगाये जा रहे अनाधिकृत सब्जी मंडी के कारण लग रहे जाम की समस्या का निदान अब ठंडे बस्ते में चला गया है. नवगछिया के प्रशासनिक पदाधिकारियों और नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित सब्जी हाट में रेलवे ने एक बोर्ड लगाते हुए, बोर्ड के माध्यम से स्पष्ट कह दिया है कि यह रेलवे की भूमि है, इस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण आपराधिक कार्य माना जायेगा.
Total Downloads: 101
यह बोर्ड स्थानीय लोगों की जाम की समस्या से निदान के मददेनजर सभी प्रकार की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है. आजाद हिंद मोरचा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि एक खाली पड़ी जमीन पर रेलवे अतिक्रमण नहीं हो, इसके लिए बोर्ड लगा रहा है लेकिन रेलवे खुलेआम अवैध रूप से स्टेशन रोड पर सब्जी बाजार लगवा कर लोगों की स्वच्छंता, आजादी और मौलिक अधिकारों का हनन कर रहा है, लोग रोज जाम में फंस जा रहे हैं.


चार से पांच सौ मीटर की दूरी तय करने में दो पहिया वाहन चालकों का आधो घंटे का समय लग जाता है. जाम में अक्सर ऐंबुलेंस फंस जाता है, लोग समय पर लोग स्टेशन नहीं पाते, रेलगाड़ी छूट जा रही है. इन मुद्दों का भी रेलवे के पास माकूल उत्तर होना चाहिए. श्री यादव ने कहा कि मामले में उन्होंने प्रशासनिक पदाधकारियों का ध्यान आकृष्ट किया है. उम्मीद है जनहित में जाम का निदान जरूर निकाला जायेगा.
