नवगछिया। एक तरफ पुलिस प्रशासन स्टेशन रोड में रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए दिन रात एक कर सब्जी हाट को नए स्थानों पर भेजने के लिए रात दिन एक कर मिट्टी भराई के साथ ईंट लेवलिंग कर रही है। वही मंगलवार को सब्जी हाट लगनेवाले स्थान पर नवगछिया रेलवे के पदाधिकारियों द्वारा रेलवे की जमीन का बोर्ड लगाकर सारे अरमानों पर पानी फेर दिया गया।

बोर्ड में लिखा है कि यह रेलवे की भूमि है इसपर किसी प्रकार का कार्य आपराधिक कार्य माना जायेगा। स्टेशन रोड में रोजाना लगनेवाले जाम से आम लोगों को घोर परेशानी झेलनी पड़ती है।

जाम छुड़ाने की जिम्मेदारी सिर्फ नवगछिया प्रशासन की है, जबकि स्टेशन रोड रेलवे में पड़ता है। बोर्ड लगाकर रेलवे के पदाधिकारियों ने यह बता दिया है कि जाम से उसका कोई लेना देना नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *