img 20220224 wa0073 1645742483 1645742483 jpg 75भागलपुर सहित पांच जगहों पर कार्गो टर्मिनल बनाने की मांग

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बिहार को कम से कम 5 शक्ति कार्गो टर्मिनल देने की मांग की। उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा। रेल मंत्री को सौंपी गई चिट्ठी में जिन 5 जगहों पर शक्ति कार्गो टर्मिनल बनाने की मांग गई है, उनमें पश्चिम चम्पारण में सुगौली, पटना के करीब फतुहा, गया जहां अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में इंडस्ट्रियल मैनुफैक्चरिंग हब बन रहा है और सिल्क सिटी भागलपुर का नाम है।

उद्योग मंत्री ने अपनी चिट्ठी में कटिहार के बथनाहा में कार्गो शक्ति टर्मिनल स्वीकृत करने के लिए भी रेल मंत्री को शुक्रिया कहा। उद्योग ने कहा कि बिहार में तेजी से उद्योग लग रहे हैं और रोजगार का सृजन हो रहा है। पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में निवेशकों ने बिहार में उद्योगों की स्थापना के लिए रुचि दिखाई है और बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश भी शुरु हो गया है। उन्होंने कहा कि बेहतरीन लॉजिस्टिक्स सुविधाएं औद्योगिकीकरण की राह में तेजी से आगे बढ़ रहे बिहार की आज सबसे बड़ी जरुरत है।

उन्होंने रोहतास के रेल मरम्मती कारखाना को भी शुरु करने की मांग की साथ ही बिहार के अलग अलग जिलों में चल रही रेल परियोजनाओँ को भी तेजी से पूरा करवाने का आग्रह किया। उन्होंने सुपौल-अररिया गलगलिया रेल लाइऩ को तेजी से पूरा करने और भागलपुर से होकर राजधानी ट्रेन चलाने की मांग की

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *