भागलपुर, बंगाल की खाड़ी से चली नमीयुक्त हवाओं ने गुरुवार को न केवल भागलपुर में डेरा डाल दिया, बल्कि शाम चार बजे से इसकी सक्रियता बढ़ गयी। आलम यह हुआ कि रात का पारा इतना बढ़ा कि 14 दिन में दूसरी बार न्यूनतम तापमान दूसरी बार 15.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर दिया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि 10 फरवरी के 16.0 डिग्री सेल्सियस के बाद दूसरा सर्वाधिक कम है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो गुरुवार की रात से ही हल्की बूदाबांदी का दौर शुरू होगा, जो कि शुक्रवार को दिन में हल्की बारिश में तब्दील होने का अनुमान है। इस दौरान मध्यम तेज हवाएं चलेंगी, बावजूद दिन-रात के तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस चढ़ा तो रात का पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 80 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक और कम होकर 77 प्रतिशत पर आ गयी। जबकि दिनभर 8.6 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवा बही।

आज हल्की बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को प्राप्त संख्यात्मक माडल एवं मौसमी विश्लेषण से पता चलता है कि भागलपुर में सतह से 0.9 किमी ऊपर तक दक्षिण-पूर्वी हवाओं का प्रवाह बना हुआ है। इसके ऊपर डेढ़ किमी तक पूर्वी हवाओं का प्रवाह है। इसके परिणामस्वरूप भागलपुर में शुक्रवार को हल्की बारिश तो शनिवार को एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *