नवगछिया : इस्माइलपुर में फुलकिया निवासी टुन्ना यादव का नया कारनामा सामने आया है. शुक्रवार को किसानों द्वारा रंगदारी नहीं दिये जाने पर टुन्ना और उसके गिरोह के सदस्यों ने 35 किसानों की सामुहिक रूप से पिटाई कर दी है. पिटाई से गंभीर रूप् से घायल हो गये छ: लोगों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. घायलों में फुलकिया निवासी अमित कुमार, अजय कुमार, महेंद्र मंडल, पवन कुमार, जयराम मंडल और रंजीत कुमार का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है.

बांकी कई लोग आंशिक रूप से घायल हैं. जिन्होंने स्थानीय स्तर पर अपना इलाज करवाया है. किसान रंजीत कुमार ने कहा कि वे लोग दियारा इलाके में परवल की खेती करते हैं. किसान रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि करीब दस से 15 दिनों से टुन्ना यादव और उसके गिरोह के सदस्य उनलोगों से प्रति बीघा दस हजार रूपये की रंगदारी मांग रहे थे. नहीं देने पर शुक्रवार को सभी अपराधी खेत पर आ गये और फिर से रंगदारी की मांग की.

जब किसानों ने रंगदारी देने का विरोध किया तो टुन्ना और उसके गिरोह के सदस्यों ने सभी किसानों के साथ हथियार के बल पर लाटी डंडे से पिटाई कर दी. सबों की पिटाई करने के बाद अपराधियों ने किसानों को धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम लोगों ने रंगदारी नहीं दिया तो आये दिन एक एक करके सबको मार देंगे. अपराधियों की संख्या दस से 12 बतायी जा रही है, सभी अवैध हथियारों और लाठी डंडे से लेस थे.

इस मामले में किसान महेंद्र मंडल के लिखित बयान के आधार पर इस्माइलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जिसमें टुन्ना यादव, कारेलाल लाल यादव, लालो यादव समेत अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस्माइलपुर के थानाध्यक्ष मणि पासवान ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना में शामिल किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *