25 bihpur 2012007 1645829521 1645829521 jpg 80

बिहपुर। बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर में शुक्रवार को जमीन विवाद में जमकर लाठियां भांजी गईं। इस दौरान क्या लड़की, क्या महिला सबको लाठी से पीटा गया एवं एक दुकान से सामान को बाहर फेंक दिया गया। मारपीट को लेकर कई वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें चीख पुकार, लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे है। सूचना पर बिहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। घायलों को बिहपुर सीएचसी इलाज के लिए भेजा। घटना में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गये। घायलों में मौसम कुमारी, अक्षय कुमार, ब्रजेश चौरसिया व संतोष चौरसिया शामिल हैं।

मारपीट के बाबत प्रथम पक्ष की ओर से अमलेश चौरसिया व ब्रजेश चौरसिया ने थाने में आवेदन दिया हैं। जिसमें उसने कारे साह, बबलू साह, सजन साह, पूनम देवी, किरण देवी, अनीता देवी, आंचल कुमारी, अक्षय कुमार व अनमोल साह को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से किरण देवी ने अमलेश कुमार चौरसिया, ब्रजेश चौरसिया, प्रेम चौरसिया, बाल्मीकि चौरसिया, चंदर चौरसिया, संतोष कुमार चौरसिया, झून्ना चौरसिया, लखन चौरसिया, पवन चौरसिया, आजाद चौरसिया, अमित चौरसिया, ललन चौरसिया एवं 30 अन्य अज्ञात को नामजद आरोपी बनाया है।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसमें अमलेश चौरसिया, ब्रजेश चौरसिया, संतोष कुमार चौरसिया एवं दूसरे पक्ष के बबलू साह शामिल है। वहीं बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *