d28c72f9 1a21 4218 9869 19a8924ecc3a 75

नवगछिया। नवगछिया युवा राजद द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान एवं विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद के जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव ने एवं संचालन युवा राजद के मीडिया प्रभारी शुभम यादव ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल उपस्थित हुए। राजद नेताओं द्वारा लोगों से राजद की विचारधारा से जुड़ने के लिए अपील की गयी। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवाओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, युवा राजद जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव, राजद महासचिव विभूति भूषन, महेश फौजी, अधिवक्ता हिमांशु यादव, तनवीर बाबा सहित संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *