नवगछिया : पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत नवगछिया आदर्श थाना और पुलिस लाइन में निबंध प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में बाल भारती विद्यालय के छात्राओं ने मध्य निषेध, दहेज एवं जल ही जीवन पर अत्यंत आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया।
Total Downloads: 101
पुलिस लाइन में चित्रांकन प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। निबंध प्रतियोगिता में आयुषी अग्रवाल प्रथम, शगुफ्ता शाहिद द्वितीय एवं सौम्या गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रांकन प्रतियोगिता में मुस्कान कुमारी प्रथम, रूमा कुमारी द्वितीय एवं सोनिका कुमारी को तृतीय स्थान मिला।
कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को थानाध्यक्ष मकबूल एवं मेजर कुणाल द्वारा छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह, शिक्षक वागीशा झा, शिक्षिका पूनम पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार दीपिका जूही पूनम कुमारी आदि मौजूद थे।

