whatsapp image 2022 02 28 at 7.02.14 am

नवगछिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के बिहार प्रान्त की नवगछिया ‘जागृति महिला शाखा का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव मारवाड़ी विवाह भवन में संस्थापक अध्यक्ष बीना सर्राफ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिसमें सर्वसम्मति से शाखाध्यक्ष के पद पर सपना शर्मा, उपाध्यक्ष सोना शर्मा, सचिव चित्रा टिबड़ेवाल, उपसचिव श्वेता बुबना एवं कोषाध्यक्ष रश्मि सर्राफ को चुना गया। जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया।

सचिव ने बताया कि जल्द ही सारी संवैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर शाखा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा और नए पदाधिकारी एवं उनकी कार्यकारिणी का कार्यकाल शुरू होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *