नवगछिया। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ की वार्षिक बैठक रविवार को आरपी राकेश की अध्यक्षता में ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
जिसमें रामदेव प्रसाद यादव अध्यक्ष बनाये गए। इसके अलावा राकेश भगत उपाध्यक्ष, घनश्याम प्रसाद महासचिव, जेम्स एवं मो. नाजिम संयुक्त सचिव बनाये गए।
कोषाध्यक्ष मणिश्याम कुमार, मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया बने। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में मुकेश कुमार, संजय सिंह, अवधेश कुमार और संरक्षक आरपी राकेश बनाये गए। बैठक में संघ के आय-व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष ने रखा। संघ द्वारा जल्द ही वार्षिक कैलेन्डर जारी किया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
