नवगछिया – भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने आज हाई स्कूल नवगछिया के नए प्रचार्या विनिता राय से मुलाकात की महासचिव ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ताइक्वांडो सेन्टर में अभ्यास आरंभ करने के संदर्भ में अनुमति ली है.
Total Downloads: 101
प्रचार्या ने सोमवार से अभ्यास आंरभ करने का सहमति जाहिर की है. इस अवसर पर जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि मार्च माह में खेल विभाग, बिहार सरकार के द्वारा बिहार राज्य स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर (बालक) एवं मोतिहारी ( बालिका) होने जा रहा है. जिला ताइक्वांडो स्कूली टीम का अभ्यास हाई स्कूल नवगछिया में होना है. इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच मो नाजिम एवं स्कूल के शिक्षक गण आदि उपस्थित थे.
