प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर इन दिनों राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन जमा करने को काफी भीड़ जुट रही है। शनिवार को भी प्रखंड की कई पंचायतों के लोग आवेदन जमा करने पहुंचे थे। इस दौरान काउंटर पर भीड़ बेकाबू हो गई। पहले फार्म जमा करने के लिए लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
Total Downloads: 166
इससे महिलाओं का काफी दिक्कत हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वहां एक भी पुलिस वाले या अंचल गार्ड मौजूद नहीं था। इस पर महिलाओं ने नाराजगी जताई। महिलाओं ने कहा कि हम घर का काम छोड़कर सुबह से यहां कतार में खड़े रहते हैं। आवेदन फार्म जमा करने में शाम हो जाता है। किन्तु, यहां फार्म जमा कराने के लिए सही ढंग से व्यवस्था नहीं की गई है।
लोगों की भीड़ अत्यधिक नहीं हो, इसके मद्देनजर बीडीओ अमित राज ने आवेदन जमा करने के लिए पंचायतवार तिथि तो निर्धारित की है। किन्तु, इतनी बड़ी संख्या में लोग राशन कार्ड से वंचित है कि अगर एक दिन में एक ही पंचायत का भी आवेदन जमा लिया जाएगा तो भी भीड़ उमड़ना लाजिमी है। लोगों ने बीडीओ से पंचायत स्तर पर भी आवेदन जमा करने की व्यवस्था करने की मांग की है।

