121433img 20220307 wa0074 1646692808 1646692808 jpg 80

बिहपुर सोनवर्षा की रहने वाली खुशबू देवी मशरूम उत्पादन में नजीर बन गई हैं। वह अपने पति के साथ मिलकर सलाना लगभग 20 से 25 क्विंटल मशरूम का उत्पादन कर रही हैं। खुशबू अपने पंचायत के अलावा आसपास के पंचायतों की लगभग 500 महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दे चुकी हैं।

वह आत्मा की मास्टर ट्रेनर भी हैं। उन्होंने एक समूह बनाया है और मशरूम उत्पादन के साथ-साथ मशरूम से अचार, जेली, पापड़ आदि का भी उत्पादन करती हैं। उन्होंने बताया कि हाल में ब्राउन बटन मशरूम का भी उत्पादन शुरू किया है। 1200 रुपए किलो यह मशरूम बिकता है। फिर भी मांग इतनी है कि आर्डर पूरा नहीं कर पा रही हैं।

उन्होंने बताया ओस्टर मशरूम, बटन मशरूम, स्वेट बटन मशरूम का भी उत्पादन होता है। उन्होंने बताया कि सबसे अच्छी बात है कि इस पेशे से काफी संख्या में महिलाएं जुड़ रही हैं। यह बेहद लाभ का पेशा है और सही जानकारी होने के बाद अच्छे तरीके से उत्पादन किया जा सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *