BHAGALPUR : जिले के काजबलीचक में हुए धमाके के नामजद आरोपी मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद ने आज भागलपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद एसएसपी ने कहा की आरोपी को कोर्ट से जल्द रिमांड पर लेने की कोशिश करेंगे।
Total Downloads: 101
बताते चलें की काजबलीचक मोहल्ला 14 साल बाद इस साल फिर भीषण धमाके का गवाह बना है। इस ब्लास्ट में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछली बार भी इसी तरह का विस्फोट होने से पूरा इलाका दहल गया था।
उस समय दीपावली के आसपास घटना हुई थी। घटना को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। लोगों का आरोप है कि यहां पटाखे बनाने का काम कई साल से चल रहा था, इसकी शिकायत भी थाने में की गई थी। इस घटना के बाद एटीएस की टीम ने मौके पर जाकर जांच की।

