नवगछिया। पिछले सप्ताह शिवरात्रि के दिन गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथ से गांव में मनोरंजन कुमार की हत्या मामले में हत्यारोपी विकास यादव एवं चंदन यादव की गिरफ्तारी को लेकर के कोर्ट से वारंट निर्गत हो गया है। वारंट निकलने के उपरांत इनके घर इश्तेहार जारी करने के बाद कुर्की जब्ती की जायेगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में कई जगहों पर छापेमारी की गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि लतरा, जगतपुर, भवानीपुर सहित कई जगहों पर दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
