6bhagalpurcity pg13 0 1781dfa3 9e7e 4e22 9bd5 0e25f674bb8b large jpg 92

नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाने की पुलिस इलाके में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ एक्सन में है और लगातार ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कोर्ट से आदेश प्राप्त कर रविवार को थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना क्षेत्र के नया टोला भवनपुरा गांव पहुंचे। जहां इसी गांव के कुख्यात अपराधी विशाल यादव के घर की कुर्की-जब्ती की। इस दौरान पुलिस ने कुख्यात के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर घर के सभी समान को जब्त कर थाना लाया।

विशाल आर्म्स एक्ट एवं रंगदारी मामले का नामजद आरोपी है और दो वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा है। इसके खिलाफ खरीक समेत नवगछिया और सीमावर्ती जिले के विभिन्न थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल खरीक थाना कांड संख्या 225/18 में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है।

इस मामले में पुलिस ने इसी वर्ष 23 जनवरी को विशाल के घर में इश्तेहार चिपकाया था। लेकिन,उसने सरेंडर नहीं किया। जिसके बाद पुलिस ने नियमानुसार पुनः कोर्ट से आदेश प्राप्त कर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इसमें जेएसआई सूबेदार पासवान, अविनाश कुमार, राहुल कुमार, एएसआई भृगुनाथ, अनिल रविदास समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *